BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP: दलित ने मांगी मजदूरी तो दबंग ने तलवार से काट द‍िया हाथ.......3 लोग गिरफ्तार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

MP: दलित ने मांगी मजदूरी तो दबंग ने तलवार से काट द‍िया हाथ.......3 लोग गिरफ्तार



 रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मजदूरी के रुपए मांगने पर 45 वर्षीय मजदूर का हाथ काटने के आरोप में उसके नियोक्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। रीवा मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सिरमौर थाना इलाके के डोलमऊ गांव की ये घटना बताई जा रही है। बता दें कि गंभीर हालत में मजदूर को पुलिस ने संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मजदूरी के पैसे मांगने पर काटा हाथ

रीवा के ASP शिव कुमार वर्मा ने बताया कि अशोक साकेत डोलमऊ गांव में गणेश मिश्रा के लिए निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में काम किया था। गणेश मिश्रा उसे मेहनताना देने में कथित रूप से आनाकानी कर रहा था। इस मामले को सुलझाने के लिए अशोक साकेत और एक अन्य व्यक्ति ने शनिवार को गणेश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उनमें विवाद हो गया। मजदूरी के रुपए मांगने पर नियोक्ता गणेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर अशोक साकेत के एक हाथ को धारदार हथियार से काट दिया।
मजदूर की हालत गंभीर

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मजदूर अशोक साकेत के कटे हाथ को छिपाने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। फिर पुलिस कटा हाथ लेकर अस्पताल पहुंची। जहां 3 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने हाथ को जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया। बता दें कि ऑपरेशन के बाद कटे हाथ को फिर से जोड़ दिया गया है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि अधिक खून बहने के कारण मजदूर की हालत नाजुक है।

No comments:

Post a Comment